{"_id":"64ce9fa030f06692f2030884","slug":"woman-going-to-temple-got-electrocuted-died-orai-news-c-224-1-ori1004-1831-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मंदिर जा रही महिला को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मंदिर जा रही महिला को लगा करंट, मौत
Sun, 06 Aug 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। मंदिर में जलाभिषेक करने जा रही महिला को विद्युत पोल के सपोर्टर तार में आ रहे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी सुरेंद्र की 50 वर्षीय पत्नी जानकी गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया थी। शनिवार की सुबह जानकी गांव के बाहर स्थित मंदिर में जलाभिषेक करने जा रही थी तो रास्ते में जानवर खड़े थे। उनसे बचने की कोशिश में वह किनारे से निकलने लगी। तभी वहां लगे विद्युत पोल के सपोर्टर में आ रहे करंट की चपेट में आ गई। जिससे वह अचेत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत उसे कोंच सीएचसी ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। महिला का पति मजदूरी करता है। महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।