{"_id":"618184ca867a726618020394","slug":"woman-dies-near-fertilizer-shop-stir-orai-news-knp6619788199","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की दुकान के पास महिला की मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की दुकान के पास महिला की मौत, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। कस्बे के बस स्टैंड पर खाद की दुकान के ठीक बगल में एक वृद्धा अचानक सड़क पर गिर पड़ी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। इसी बीच किसी ने अफवाह उड़ा दी कि वृद्धा खाद लेने के लिए लाइन में लगी थी। आननफानन में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और वृद्धा को अस्पताल ले गई। कुछ देर बाद पुलिस ने वृद्धा की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह बीमार थी और दवा लेने के लिए घर से निकली थी। एसपी रवि कुमार का कहना है कि महिला की मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है। फिलहाल परिजनों ने शव का पीएम कराने से भी इंकार किया है।
कस्बा स्थित मुख्य बस स्टैंड में एक प्राइवेट क्लीनिक व खाद की दुकान है। मंगलवार सुबह 11 बजे दुकानों के सामने एक वृद्धा की गिरने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही अफवाह उड़ी की वृद्धा खाद के लिए लाइन में लगी थी। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी अफवाहों के पोस्ट चलने लगे। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वृद्धा को सीएचसी ले गई। पुलिस ने वृद्धा की शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू किए। करीब दो घंटे के बाद शिनाख्त छोटी बहू 55 पत्नी सुरेंद्र निवासी उदनपुर के रूप में की।
सूचना पर पहुंचे मृतका के पुत्र विपिन ने पुलिस को बताया कि मां की तबीयत विगत छह माह से खराब थी और उनको खून भी चढ़ाया गया था। मंगलवार सुबह वह इलाज कराने खाद की दुकान के बगल में स्थित प्राइवेट क्लीनिक में आई थी। पुलिस ने बताया कि मृतका के पांच पुत्र विपिन, अरविंद, पवन, रवि व कल्लू है। जबकि एक पुत्री पिंकी है। चार पुत्र अहमदाबाद गुजरात में मेहनत मजदूरी करते है। मृतका के पास 8 बीघे जमीन है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ यादव ने कहा कि खाद की लाइन में लगने की बात पूर्णता गलत थी। महिला बीमार थी और इलाज कराने आई थी। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है, अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।