{"_id":"6a820455835624c410067b94","slug":"woman-dies-after-falling-from-skidding-bike-orai-news-c-224-1-ori1005-148296-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बाइक फिसली, महिला की गिर कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बाइक फिसली, महिला की गिर कर मौत
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम कैलिया बाईपास पर नरिया मोड़ के पास अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि बाइक चला रहे भतीजे को भी चोटें आईं। वह हेलमेट लगाए था।
कस्बे के प्रताप नगर निवासी वहीदन (45) भतीजे अरशद (22) के साथ मध्य प्रदेश के लहार से बेटी आशमा की सास का स्वास्थ्य देखने गई थीं। शनिवार की शाम वह घर लौट रही थीं। पंचानन चौराहे के आगे कैलिया बाईपास पर नरिया मोड़ के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। वहीदन गंभीर रूप से घायल हो गईं।
राहगीरों ने उन्हें ई-रिक्शा से सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उरई रेफर किया गया। उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि वहीदन के दो लड़का और एक लड़की आशमा थी। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि हादसे में महिला की मौत हुई है, जांच की जा रही है।