फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Within two days, a student from the same school committed suicide

Jalaun News: दो दिन के अंदर एक ही विद्यालय के छात्र-छात्रा ने की आत्महत्या

Sat, 28 Dec 2024 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 28 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Within two days, a student from the same school committed suicide
आटा (जालौन)। दो दिन के अंदर एक ही विद्यालय के छात्र छात्रा ने आत्महत्या कर दी। छात्र ने कानपुर में जहर खाकर जान दी। जबकि छात्रा ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दी। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस दोनों की मौत की जांच पड़ताल में जुटी है। जबकि परिजन मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल कब्जे में लेकर प्रेम प्रसंग के बिंदु पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी गुरुदत्त शास्त्री का 18 वर्षीय पुत्र आर्यन इटौरा इंटर कालेज में 11वीं का छात्र था। कुछ दिन पहले वह अपने ताऊ के यहां कानपुर चला गया था। कानपुर में उसने गुरुवार को जहर खा लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को जब उसका शव परिजन गांव लाए तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार की शाम आटा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। घटना के समय पिता खेत पर गया था। जब वह लौट कर आए तो पुत्री का शव फंदे पर लटका देखा तो सन्न रह गए। पिता ने बताया कि उसकी पत्नी दिल्ली में रहती है। जबकि पुत्र गांव में रहता है। बेटी ने पेट में दर्द बताकर पुत्र को दवा लेने के लिए भेज दिया था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रेम प्रसंग को लेकर भी जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed