फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wife shot dead, teacher husband arrested

Jalaun News: Copy - पत्नी की गोली मारकर हत्या, शिक्षक पति गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 30 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Wife shot dead, teacher husband arrested
फोटो संख्या-38- हत्यारोपी शिक्षक। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। मामूली विवाद में शिक्षक पति ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिक्षक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना गुरुवार रात हुई थी। एसपी की पूछताछ में मृतका के बेटे ने भी इस बात की तस्दीक की थी कि पापा ने मम्मी को गोली मार दी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपालगंज निवासी शिक्षक महेंद्र यादव उर्फ टिंकू डकोर ब्लॉक के बनफरा जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक है। टिंकू यादव और उसकी पत्नी प्रीति (45) गुरुवार रात मंदिर से दर्शन करके लौटे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद के बाद प्रीति मकान की दूसरी मंजिल पर चली गई। इसी दौरान पति ने उसे गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन में लगी।
विज्ञापन

गोली चलने पर घर के लोग दौड़े, महिला के मायके वालों को खबर दी गई। महिला का भाई अतुल भी मौके पर पहुंचा और बहन को मेडिकल कॉलेज ले गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना मिलने पर एसपी डॉ. ईरज राजा मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के 19 वर्षीय बेटे मनी ने इस बात की तस्दीक की थी कि पापा ने मम्मी को गोली मार दी है। उसने अपने मामा अतुल को भी यह बात बताई थी। देर शाम तक मामला हत्या और आत्महत्या में उलझा रहा। पोस्टमार्टम व फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट आने के बाद साफ हो गया कि प्रीति ने आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। मृतका के भाई अतुल यादव ने महेंद्र यादव के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कराया था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed