फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Which is written in mythology, the science: Dr. Manoj Mishra

जो पुराणों में लिखा, वही विज्ञान : डॉ. मनोज मिश्रा

Sun, 08 Mar 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Which is written in mythology, the science: Dr. Manoj Mishra
कालपी स्थित वेदव्यास मंदिर में आईआईटी की शोधार्थियों की टीम - फोटो : ORAI
कालपी (जालौन)। आज के तकनीकी व गैर तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में वेद पुराणों का ज्ञान कराना चाहिए, जिस से विज्ञान को पुराणों से जोड़ा जा सके। हमने महाभारत पुराण, गीता का अध्ययन करने के बाद यह पाया है कि जो पुराणों में लिखा है वही विज्ञान है। यह बात टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज अमेरिका के डा. मनोज मिश्रा ने वेदव्यास मंदिर के निरीक्षण में कही।
विज्ञापन

शनिवार को विज्ञान को पुराणों से जोड़ने के लिए आईआईटी कानपुर के शोधकर्ताओं की टीम नगर में प्रो. देव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आई। फिर शोधकर्ताओं की टीम विशेषज्ञों के साथ यमुना किनारे स्थित वेदव्यास मंदिर पहुंची, जहां पर उन्होंने बड़ी गहराई से मंदिर के विषय में स्थानीय लोगों से जानकारी की और फिर भगवान वेदव्यास की मूर्ति के सामने बैठकर ध्यान भी लगाया। उसके बाद बड़ी बारीकी से मंदिर के आसपास इलाके को देखा। मुख्य शोधकर्ता डा. मनोज मिश्रा ने बताया कि सन् 1979 से 1984 तक आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने अमेरिका के विभिन्न संस्थानों में रहकर शोध किया है।
विज्ञापन

इन 40 वर्षों में जो विज्ञान में अविश्वसनीय था, उसकी पुष्टि पुराणों में हुई है। इसलिए आज के शिक्षा जगत में पुराणों का अध्ययन प्रमुख रूप से कराना चाहिए। आईआईटी के प्रो. देवी प्रसाद मिश्रा ने बताया कि प्राचीन ग्रंथों से शोध कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण को उजागर करना चाहिए। प्राचीन ज्ञान को परंपरागत रूप से उसे विज्ञान व इतिहास से जोड़कर पाठ्यक्रम बनाना चाहिए, इसी सिलसिले में आईआईटी, कानपुर के शोधार्थी छात्र आनंद चटर्जी, अर्पित गहलोत और विनम्र चतुर्वेदी, शशांक साहू, भुवनदीप शर्मा व अभिषेक वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed