फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   When the driver applied brakes, the car collided with the truck, one died

Jalaun News: चालक ने ट्रक में लगाया ब्रेक तो कार घुसी, एक की मौत

Sat, 08 Mar 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 08 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
When the driver applied brakes, the car collided with the truck, one died
उरई। शादी समारोह में शामिल होकर कानपुर से लौट रही कार जब उरई के पास पहुंची तभी आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां एक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी रमाशंकर उर्फ बापू पटेल (53) अपनी पत्नी किरन देवी (50), पुत्र कृष्णा पटेल (25) व पुत्र के दोस्त धैर्य प्रताप के साथ कार से कानपुर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात में ही जयमाला होने के बाद सभी घर लौट रहे थे, जैसे ही कार शहर कोतवाली क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर के पास पहुंची कि आगे जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन

इससे कार चालक को संभलने तक का मौका नहीं मिला और कार ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार चारों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को कार से निकालकर मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां डॉक्टर ने रमाशंकर को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पत्नी की गंभीर हालत होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed