फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   When is the prophet Mukhtar, then why is there fear?

जब है नबी मुख्तार तो फिर डर काहे का

Tue, 31 May 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
When is the prophet Mukhtar, then why is there fear?
कदौरा। जब है नबी मुख्तार तो फिर डर काहे का...बनारस से आए कव्वाल अशोक जख्मी ने यह कव्वाली सुनाई तो लोगों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया। देर रात तक दरगाह हजरत अनवर अली शाह की मजार पर फनकारों को सुनने के लिए लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

दरगाह परिसर में लगे मेले में लोगों ने खरीददारी की। शाम चार बजे अकीदतमंद चादर लेकर दरगाह पहुंचे और शाम 10 बजे जवाबी कव्वाली का प्रोग्राम शुरू हो गया। मुंबई से शिरकत करने आए कव्वाल कौशर साबरी ने मेरा ख्वाजा तू मोहम्मद का प्यारा है को सभी ने सराहा। पूरी रात चली महफिल में लोगों ने कलाकारों का हौसला बढ़ाया। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने कव्वालों को सम्मानित किया। मंगलवार की सुबह कुल शरीफ के बाद उर्स का समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed