Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Waterlogging in two thousand bigha fields around Bundelkhand Expressway

Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के आसपास दो हजार बीघा खेत में जलभराव

Thu, 26 Nov 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 26 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in two thousand bigha fields around Bundelkhand Expressway
फोटो - 29 जल निकासी की व्यवस्था न होने से खेतों में भरा पानी। संवाद
उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के आसपास करीब दस गांवों की दो हजार बीघा कृषि भूमि जलभराव की चपेट में है।
विज्ञापन

दो महीने से खेतों में पानी भरा होने से किसान गेहूं की बोआई तक नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान खेतों से बारिश के पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। इससे पानी खेतों में ही जमा हो रहा है। इससे तकरीबन 250 किसान परेशान हैं।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण बुंदेलखंड के विकास और किसानों की आर्थिक तरक्की की उम्मीद के साथ कराया गया था। किसानों को लगा था कि एक्सप्रेसवे बनने से आवागमन की सुविधा बढ़ेगी और क्षेत्र का विकास होगा। वहीं अब क्षेत्र के मिनौरा, हरदोई, खरूसा, कुसमी, बरहा, मलूपुरा और वर्द्ध समेत करीब दस गांवों के किसानों की समस्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि एक्सप्रेसवे बनने से पहले बारिश का पानी प्राकृतिक रास्तों से निकल जाता था। खेतों में लंबे समय तक जलभराव की स्थिति नहीं रहती थी, लेकिन एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद पानी की निकासी प्रभावित हो गई। सड़क की ऊंचाई और जलनिकासी के रास्तों में बदलाव के कारण बारिश का पानी खेतों में रुक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी यूपीडा ने खेतों का पानी निकालने के लिए पर्याप्त पुलिया और नालियों की व्यवस्था नहीं की। इसका खामियाजा अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है। किसान श्रीप्रकाश दुबे, सुखदेव, मिथिलेश, श्रीराम दुबे और आनंद सिंह ने बताया कि पहले खेतों से पानी आसानी से निकल जाता था और वे तीन फसलें लेते थे, लेकिन अब जलभराव के कारण खेती प्रभावित हो रही है।
---

तिल की फसल सड़ गई, धान की कटाई नहीं हो पा रही

जलभराव का असर किसानों के पूरे फसल चक्र पर पड़ रहा है। करीब सौ से अधिक किसान ऐसे हैं, जो पहले एक साल में तीन फसलें लेते थे। अब खेतों में पानी भरा होने से जोताई तक नहीं हो पा रही है। नवंबर का अंतिम सप्ताह चल रहा है, लेकिन गेहूं की बोआई के लिए खेत तैयार नहीं हो सके हैं।
समय पर बोआई नहीं होने से पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि खरीफ की फसल में भी उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है। कई खेतों में तिल की फसल पानी में डूबकर सड़ गई। वहीं धान की फसल की कटाई भी नहीं हो पा रही है। खेतों तक हार्वेस्टर और अन्य कृषि मशीनें नहीं पहुंच पा रही हैं। मजदूर भी पानी भरे खेतों में जाने से कतरा रहे हैं।
----

बोले किसान-पंप सेट से नहीं निकल रहा पानी
किसान अमित दीक्षित ने बताया कि एक्सप्रेसवे के कारण खेतों में पानी भरा है। पंप सेट लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। खेत में खड़ी तिल की फसल भी सड़ गई। आसपास के कई किसान इसी समस्या से जूझ रहे हैं।
किसान नन्हें महाराज ने बताया कि उनके खेत में धान की फसल खड़ी है। कटाई के लिए मशीन ले जाने का रास्ता नहीं है। खेत के आसपास पानी भरा होने से मजदूर भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। कई वर्षों से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।
---

निर्माण के समय जलनिकासी के इंतजाम नहीं किए

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास 29 फरवरी 2020 को हुआ था। करीब 296 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग 14,850 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया। इसका उद्घाटन 16 जुलाई 2022 को हुआ था। निर्माण के दौरान जलनिकासी की व्यवस्था भी महत्वपूर्ण थी, लेकिन इसकी ओर ध्यान नहीं दिया गया, इससे किसानों की समस्या बढ़ गई है।
---
वर्जन


पहले भी यहां जलभराव की समस्या होती रही होगी, किसानों को भ्रम है कि एक्सप्रेसवे के चलते जलभराव हो रहा है। सभी व्यवस्थाएं देखकर निर्माण कराया गया है। जहां पहले समस्या थी, उसका समाधान करा दिया गया था।

- गिरीश नाथ सिंह, चीफ इंजीनियर यूपीडा।

फोटो - 29 जल निकासी की व्यवस्था न होने से खेतों में भरा पानी। संवाद

फोटो - 29 जल निकासी की व्यवस्था न होने से खेतों में भरा पानी। संवाद

फोटो - 29 जल निकासी की व्यवस्था न होने से खेतों में भरा पानी। संवाद

फोटो - 29 जल निकासी की व्यवस्था न होने से खेतों में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed