फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Waterlogging and overflowing drains following an hour of rain.

Jalaun News: एक घंटे की बारिश में जलभराव और नाले बजबजाए

Wed, 01 Jul 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging and overflowing drains following an hour of rain.
फोटो - 25 नगर पालिकाध्यक्ष गिरजा चौधरी के घर के सामने भरा पानी। संवाद
उरई। जिले में हुई बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से घटकर 38 डिग्री पर पहुंच गया, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल भी खुल गई। करीब एक घंटे की बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख चौराहों और बाजारों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मजे की बात तो यह है कि नगर पालिकाध्यक्ष के आवास के सामने ही घुटनों के ऊपर तक पानी भर गया। लोगों का कहना है कि सफाई न होने से यह स्थिति खड़ी हुई है।
विज्ञापन


शहर में करीब 53 नाले हैं। लेकिन तीन साल से सही तरीके से सफाई न होने के कारण जलभराव की स्थिति खड़ी हो रही है। मंगलवार को एक घंटे की बारिश से हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चौधरी के आवास के सामने ही सड़क पर पानी भर गया। इसके अलावा आंबेडकर चौराहा, शहीद भगत सिंह चौराहा और अन्य प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया। घंटाघर क्षेत्र में सड़क ऊंची होने के कारण बारिश का पानी आसपास की कुछ दुकानों में घुस गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों की समय पर सफाई न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी। बारिश के दौरान नालियां और नाले ओवरफ्लो हो गए, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। नागरिकों ने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित है और जमीनी स्तर पर अपेक्षित कार्य नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों के अनुसार नगर पालिका में पिछले करीब तीन वर्षों से नाला सफाई का टेंडर नहीं हुआ है। सफाई के लिए टीमें तो गठित की जाती हैं, लेकिन उनका काम प्रभावी नहीं दिखाई देता। बारिश के बाद सामने आए हालात ने नाला सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

केस-1 : पालिका अध्यक्ष के आवास के सामने हुआ जलभराव।
बारिश के बाद नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चौधरी के आवास के सामने सड़क पर पानी भर गया। इससे क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की स्थिति उजागर हो गई। हालात यह रही कि आसपास के दुकानदार अपना सामान बचाने में लगे रहे कि बारिश से सामान न खराब हो जाए।

केस-2 : बजरिया में कूड़े से रुका पानी

नालों की सफाई सही तरीके से न होने के कारण मंगलवार को जैसे ही बारिश हुई तो बजरिया क्षेत्र में नाले में जमा कूड़ा पानी के बहाव में बाधक बन गया। नाले की सफाई न होने से बारिश का पानी सड़कों पर फैल गया। इससे लोग खासे परेशान नजर आए। लोगों का कहना है कि अगर कहीं और बारिश हो जाती तो हालात खराब हो सकते थे।


केस-3 : घंटाघर क्षेत्र की दुकानों में घुसा पानी
घंटाघर क्षेत्र में सड़क ऊंची होने और निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से कई दुकानों में बारिश का पानी भर गया, जिससे व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ी। दुकानदारों ने बताया कि सड़क की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण यह समस्या हो रही है। इससे हर बारिश में नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इसके बाद भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

फोटो - 25 नगर पालिकाध्यक्ष गिरजा चौधरी के घर के सामने भरा पानी। संवाद

फोटो - 25 नगर पालिकाध्यक्ष गिरजा चौधरी के घर के सामने भरा पानी। संवाद

फोटो - 25 नगर पालिकाध्यक्ष गिरजा चौधरी के घर के सामने भरा पानी। संवाद

फोटो - 25 नगर पालिकाध्यक्ष गिरजा चौधरी के घर के सामने भरा पानी। संवाद

फोटो - 25 नगर पालिकाध्यक्ष गिरजा चौधरी के घर के सामने भरा पानी। संवाद

फोटो - 25 नगर पालिकाध्यक्ष गिरजा चौधरी के घर के सामने भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed