फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   water,SDM,co,CM,ex block prumukh

पानी की समस्या से जूझ रहे मोहल्लेवालों ने की नारेबाजी

Sun, 18 Jul 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
water,SDM,co,CM,ex block prumukh
उरई। मोहल्ला राजेंद्रनगर के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे है। हालत यह है कि इस मोहल्ले में रात एक से सुबह चार बजे तक पानी आता है। जिसकी वजह से मोहल्लेवाले रतजगा कर पानी भरने को मजबूर है। पानी की समस्या को लेकर मोहल्लेवालों ने रविवार को खाली बर्तन रखकर प्रदर्शन भी किया। जल संस्थान के अभियंता प्रशांत त्रिपाठी ने समस्या के निदान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मोहल्ले के उमाकांत प्रजापति, आशा गोयल, गंभीर सिंह, राजा, कैलाश, अजय कुशवाहा, दीपक सैनी, शिवा, दौलत यादव आदि ने बताया कि पहले मोहल्ले में पानी की सप्लाई के लिए 12 इंज की पाइपलाइन और 25 एचपी की मोटर वाला नलकूप था। जिससे पर्याप्त पानी आता था पर मोटर खराब होने के बाद जल निगम ने नई बोरिंग में 20 एचपी की मोटर व 4 इंच का पानी का पाइपलाइन लगा दिया। जिससे प्रेशर न होने के कारण घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। लोग रतजगा करके पानी भरने को मजबूर है। इस बारे में तहसील दिवस लेकर विभागीय अधिकारियों और सीएम पोर्टल तक में शिकायत की जा चुकी है। पर दो साल से समस्या का निदान नहीं हो रहा है। इसे लेकर मोहल्ले के लोगों ने रविवार को नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed