फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   water,police,SDM,JCB,ex block prumukh

निरीक्षण में मिली लापरवाही, एसडीएम ने ठेकेदारों की लगाई फ टकार

Thu, 30 Sep 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
water,police,SDM,JCB,ex block prumukh
कदौरा। नगर के प्राचीन सदर तालाब के किनारे अवैध कब्जों को हटाने के बाद शासन के निर्देश पर सुंदरीकरण के लिए हो रहे कार्य को देखने के लिए बुधवार को एसडीएम ने तालाब का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी। इस दौरान खुदाई के कार्य की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को फटकार लगाई। साथ ही तालाब के इर्दगिर्द जल्द से जल्द खुदाई करवा कर सुंदरीकरण के कार्य प्रारंभ करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि जिन अतिक्रमणकारियों द्वारा अपना मलबा नहीं हटाया है तो वह जल्द से हटा ले। अन्यथा प्रशासन उसको अपने कब्जे में लेकर जप्त कर लेगा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि सुंदरीकरण के अभियान में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए और प्रतिदिन की रिपोर्ट भेजे। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर तालाब के सुंदरीकरण के लिए जल्द से जल्द कार्य पूरा होना है। ताकि तालाब में धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ पानी की शुद्धता बनाई जा सके। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि तालाब की खुदाई के लिए जेसीबी, पोकलेन मशीनों को लगा कर कार्य करवा रहे हैं। बताया कि तीन दिन के अंदर तालाब की खुदाई पूर्ण कर ली जाएगी। वह लगातार नजर बनाए हुए हैं। इस दौरान अवर अभियंता बृजेंद्र कुमार, सफाई नायक रामबाबू, बबलू अग्रवाल, अजय सिंह, शिवकुमार सहित नगर पंचायत व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed