फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Water has not come in tube wells for a year, bills are arriving on time

Jalaun News: एक साल से नलकूपों में नहीं आया पानी, समय पर पहुंच रहा बिल

Wed, 13 Mar 2024 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 13 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Water has not come in tube wells for a year, bills are arriving on time
उरई। आबादी को पानी मिल रहा है या नहीं, इसकी विभाग को कोई फिक्र नहीं है, लेकिन समय पर बिल भेजना विभाग नहीं भूलता है। बघौरा मोहल्ले में करीब चार सौ से ज्यादा घर ऐसे हैं जहां कनेक्शन तो हैं मगर पानी नहीं पहुंच रहा है। एक साल से इन घरों के नलकूप खराब हैं। हांलाकि विभाग लगातार बिल भेज रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि बघौरा मोहल्ले में करीब चार सौ से ज्यादा घर हैं, जहां पिछले एक साल से यह दिक्कत हो रही है। चुर्खी बाईपास पर जल संस्थान का नलकूप है। इससे करीब बघौरा समेत आठ हजार की आबादी को पानी की सप्लाई होती थी। एक साल पहले वह नलकूप खराब हो गया। विभाग ने विकल्प के तौर पर आरटीओ ऑफिस के पास लगे नलकूप से सप्लाई शुरू कर दी, लेकिन उस नलकूप से बघौरा की आबादी की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है। एक साल से इस क्षेत्र के लोगों को कनेक्शन का पानी नहीं मिल रहा है। नल सूख गए हैं। नलकूपों में पानी न आने की कई बार लोग शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन, उनकी समस्या हल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


क्या बोले उपभोक्ता
फोटो- 05
बघौरा निवासी रामश्री ने बताया कि पांच साल से पानी की समस्या है। एक साल पहले बिल्कुल पानी आना बंद हो गया। अब तो हैंडपंप से पानी की व्यवस्था करते हैं। पानी आ नहीं रहा और बिल समय पर पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- 06
बघौरा की रहने वालीं कलावती ने बताया कि पानी के लिए एक साल से हैंडपंप पर लाइन लगा रहे हैं। इसके बाद भी बिल आने लगे। सभासद से कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं। कोई नहीं सुनता है।



वर्जन-
एक साल से दो हजार आबादी को पानी नहीं मिल रहा है। जलसंस्थान से शिकायत कई बार कर चुके हैं। विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो पालिका की बोर्ड बैठक में इस मुद्दे को रखा। नया नलकूप लगाने का आश्वासन मिला। बिल भी वापस होना चाहिए। इसकी शिकायत की गई।

-उपेंद्र यादव, सभासद बघौरा
------
पानी नहीं आने की शिकायत मिली है। यहां टीम भेजेंगे। समस्या क्यों है, इसका कारण पता कर समाधान निकालेंगे। चुर्खी बाईपास वाला नलकूप खराब था, उसको ठीक करने के लिए बजट आ गया है। रिबोर होने के बाद समस्या हल हो जाएगी। आबादी में नया नलकूप लगाने को लेकर विचार करेंगे। - श्याम बहादुर, जेई, जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed