फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Water Corporation water shed 8.5 million

जलनिगम ने पानी में बहाए 85 लाख

Mon, 25 Jul 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 25 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Water Corporation water shed 8.5 million
गंदा पानी
जलनिगम की ओर से नगर पंचायत कोटरा में बिछवाई गईं पाइप लाइनें दगा दे गईं। मानक विहीन पाइप लाइनें डलवाए जाने से लाइनें ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी। अफसरों की मानें तो 85 लाख की लागत से पाइप लाइनें बिछवाई गई थीं, मगर मानक का ख्याल नहीं रखा गया। इससे पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी। मोहल्लों में दूषित पानी की
विज्ञापन


आपूर्ति हो रही है। आक्रोशित लोगों ने समस्या को लेकर अफसरों के खिलाफ बस स्टैंड पर नारेबाजी की और डीएम से शिकायत की।  बताते चलें कि नगर पंचायत कोटरा में लीकेज पाइप लाइनों से आ रहे गंदे पानी की समस्या को खत्म करने के लिए जलनिगम की ओर से इलाकों को चिन्हित कर उनमें नई पाइप लाइनें बिछवाईं गईं हैं। जिन इलाकों में पाइप लाइनों को
विज्ञापन


बिछवाया गया, उनमें करीब 85 लाख रुपये का खर्च आया। शुरुआती दिनों में तो पाइप लाइनों से घरों में शुद्ध पानी की आपूर्ति हुई, लेकिन थोड़े दिन बाद स्थिति जस की तस हो गई है। मौजूदा समय में नगर पंचायत कोटरा में बिछवाई गईं पाइप लाइनें लीकेज हो गईं हैं, जिससे मोहल्ला तलापुरा, मंडी बाजार, मुजफ्फर नगर, छोटी माता, गणेशगंज इत्यादि में दूषित
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की आपूर्ति की जा रही है। पाइप लाइनें लीकेज होने से गंदा पानी घरोें में पहुंचता हैं। इलाकाई लोगों ने जलनिगम के अफसरों को अवगत कराया पर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया, इससे संक्रामक बीमारियां फैलने की संभावना बढ़ रही है। समस्या को लेकर खफा इलाकाई लोगों ने सोमवार को बस स्टैंड पर एकत्र होकर नारेबाजी की, इस दौरान उन्होंने जिला


प्रशासन को जलनिगम अधिकारियों की लापरवाही से अवगत कराने केे लिए शिकायती पत्र भेजा, इसमें पाइप लाइनों के बिछाने में की गई हेराफेरी का भी जिक्र किया गया। शिकायती पत्र में पप्पू यादव, शाकिर बेग, जयप्रकाश अग्रवाल, रामकिशोर, शैलेंद्र सिंह, दिलीप कुमार, श्याम सुंदर आदि ने समस्या के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed