फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Water Coolers Installed by Konch Municipality Have Become Mere Showpieces

Jalaun News: कोंच नगर पालिका के वॉटर कूलर बने शोपीस

Mon, 27 Apr 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Water Coolers Installed by Konch Municipality Have Become Mere Showpieces
फोटो-12-बड़ी माता मंदिर पर लगे वॉटर कूलर से निकलता गर्मी पानी को देखती युवती। संवाद
विज्ञापन

फोटो-13-खेड़ा चौराहे पर वॉटर कूलर की सूखी टोंटी दिखाता युवक। संवाद
-आईटीआई व कस्तूरबा विद्यालय के पास वाटर कूलर गायब, केवल ढांचा खड़ा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कोंच। भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। नगर में लगाए गए अधिकांश वाटर कूलर या तो पूरी तरह खराब पड़े हैं या फिर ठंडे पानी की जगह गर्म पानी उगल रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि प्यास बुझाने के लिए लोग दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
नगर के प्रमुख स्थानों पर राहगीरों की सुविधा के लिए लगाए गए आरओ वाटर कूलर इस समय सिर्फ दिखावे की चीज बनकर रह गए हैं। कहीं मशीनें बंद हैं तो कहीं महीनों से रखरखाव नहीं हुआ। आलम यह है कि गर्मी में राहत देने वाले ये कूलर खुद परेशानी का कारण बन गए हैं। सबसे खराब स्थिति पिंडारी सड़क स्थित आईटीआई कॉलेज व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पास देखने को मिल रही है, जहां लगा वाटर कूलर एक साल से अपने स्थान से गायब है और सिर्फ उसका ढांचा खड़ा भर रह गया है। इससे आसपास के लोग, छात्र-छात्राएं और कांशीराम कॉलोनी के बाशिंदे परेशान हैं।
विज्ञापन

वहीं कैलिया बस स्टैंड का वाटर कूलर भी कई दिनों से खराब पड़ा है और उसमें ठंडे पानी की जगह गर्म पानी निकल रहा है। यहां आने वाले यात्रियों को मजबूरन पैसे खर्च कर पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है।दुकानदार और मजदूर भी इधर-उधर से पानी का इंतजाम कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। कैलिया सड़क स्थित खुर्रमशाह दाता के पास लगा कूलर तो पूरी तरह बेकार पड़ा है न पानी, न कोई व्यवस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बजरिया पावर हाउस तहसीलदार आवास, खेड़ा चौराहा, बड़ी माता मंदिर, दोहर चौराहा और स्टेट बैंक चौराहे, चंदकुआं पर लगे वाटर कूलर भी खराब पड़े हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल गर्मी में यही हाल रहता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ कागजों में व्यवस्था दिखाते हैं। मौके पर कोई सुधार नहीं होता। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द खराब पड़े वाटर कूलरों को दुरुस्त कराया जाए।



वर्जन

नगर में लगे वाटर कूलरों की मरम्मत का कार्य लगातार कराया जा रहा है। जहां-जहां से खराब होने की सूचना मिल रही है, वहां संबंधित वाटर कूलरों को दुरुस्त कराया जा रहा है। अगर कहीं का वाटर कूलर खराब है तो उसकी सूचना नगर पालिका को दें। - सुनील कुमार आरआई नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed