{"_id":"641216311c90aca44f0381b7","slug":"warden-reprimanded-non-standard-work-orai-news-c-12-1-124592-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: वार्डन को फटकार, मानक विहीन मिले कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: वार्डन को फटकार, मानक विहीन मिले कार्य
Thu, 16 Mar 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
उरई। कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय छौंक का डीएम चांदनी सिंह ने बुधवार को निरीक्षण किया। परिसर में रंगाई-पुताई मानक विहीन होने और टाइल्स का कार्य न कराए जाने पर कार्यदायी संस्था के भुगतान रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएसए को निर्देशित करते हुए कहा कि वह खुद और खंड शिक्षा अधिकारी परिसर के कायाकल्प कराने में व्यक्तिगत रुचि लेकर गुणवत्तापूर्ण समयावधि के अंदर काम पूरा कराना सुनिश्चित करें।
डीएम ने स्कूल में छात्राओं की कम उपस्थिति पर वार्डन को फटकार लगाई और निर्देशित किया कि परिसर में हो रहे कार्य की मॉनीटरिंग करें। किसी तरह की लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं एवं विद्यालय प्रबंधन व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही परिसर के अंदर साफ-सफाई, पीने का पानी, रसोई में बनने वाले भोजन आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान बीएसए सचिन कुमार, वार्डन लक्ष्मी शुक्ला आदि मौजूद रहे।