फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wake up responsible, get arrangements for cow sheds repaired

Jalaun News: जागे जिम्मेदार, दुरुस्त कराई गोशालाओं की व्यवस्थाएं

Thu, 21 Mar 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 21 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Wake up responsible, get arrangements for cow sheds repaired
कुठौंद। गोशालाओं में बंद मवेशियों के लिए सरकार प्रतिमाह लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन इसके बाद भी हालत यह है कि जिले की अधिकतर गोशालाओं में मवेशी भूख से तड़प रहे हैं। बुधवार को अमर उजाला ने कुठौंद ब्लॉक की कई गोशालाओं की हालत दिखाई थी। जिस पर अधिकारी गोशालाओं में पहुंचे और व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई। साथ ही सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

कुठौंद ब्लॉक के जहटौली, करहिया, मड़ोरा व माधौगढ़ ब्लॉक के मड़ोरी गोशालाओं की मंगलवार को पड़ताल की गई थी गोशालाओं में न तो गोवंशों के लिए भूसे की व्यवस्था थी और नहीं ही हरा चारा। मड़ोरी गोशाला में गोवंश जमीन पर गंदगी में पड़ा सूखा मटर का चिल्ला चबा रहे थे। जहटौली गांव में बीमार गोवंश इलाज के अभाव में तड़प रहा था। वहीं मडोरा गोशाला में पानी की बनी टंकी में काई जमी थी। बुधवार को इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए हकीकत दिखाई थी।
विज्ञापन

इस पर सुबह खबर को संज्ञान में लेते हुए बीडीओ कुठौंद गजेंद्र सिंह ने जहटौली गोशाला का निरीक्षण किया। यहां जानवरों के बीमारी के बारे में पशु डॉक्टर बृजराज यादव से जानकारी ली। जानवरों के चारे, भूसे को देखा, सचिव से हरे चारे के बारे में जानकारी ली। पानी से भरा टैंक देखा, पानी मटमैला होने से सचिव व प्रधान से स्वच्छ पानी भरने के निर्देश दिए। पूछने पर सचिव ने बताया कि अभी दो से समरसेविल से मटमैला पानी आ रहा है। बीडीओ ने साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। सीडीओ भीमजी उपाध्याय का कहना है कि उन्होंने करहिया गोशाला का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली है। अन्य गोशालाओं की रिपोर्ट मंगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed