फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Villagers waded through mud while carrying the body to the cremation ground.

Jalaun News: मरघट तक शव ले जाने में कीचड़ से गुजरे ग्रामीण

Sat, 08 Aug 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Villagers waded through mud while carrying the body to the cremation ground.
फोटो - 20 दलदल के रास्ते मरघट तक शव को ले जाते ग्रामीण। ग्रामीण
आटा। कदौरा ब्लॉक के संदी गांव में शुक्रवार को एक वृद्धा के अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गांव से अंत्येष्टि स्थल तक जाने वाली करीब 400 मीटर लंबी कच्ची सड़क लगातार बारिश के कारण दलदल में तब्दील हो गई। ऐसे में परिजनों और ग्रामीणों को शव कंधे पर लेकर कीचड़ और फिसलन भरे रास्ते से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के संदी गांव निवासी श्याम मनोहर की पत्नी सावित्री (69) का शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे सांस की बीमारी के चलते निधन हो गया। दोपहर बाद जब परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर मरघट की ओर निकले तो रास्ते में जगह-जगह कीचड़ और दलदल होने से उनकी रफ्तार थम गई। कई स्थानों पर फिसलन के कारण लोगों को संभल-संभलकर चलना पड़ा और अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचने में काफी समय लग गया।
विज्ञापन

सावित्री के पति श्याम मनोहर ने बताया कि मरघट तक शव ले जाने में बेहद कठिनाई हुई। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति किसी अन्य परिवार के साथ न हो, इसके लिए अंत्येष्टि स्थल तक जल्द से जल्द पक्की सड़क बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि संजय पटेल ने बताया कि करीब छह माह पहले ब्लॉक अधिकारियों से अंत्येष्टि स्थल तक पक्की सड़क निर्माण की मांग की गई थी।


वर्जन
मामले की जानकारी मिली है। बीबीजी रामजी योजना के तहत अंत्येष्टि स्थल तक सड़क निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।- देवेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed