{"_id":"66a801470c976d8228066284","slug":"villagers-built-a-road-by-filling-it-with-soil-traffic-also-started-orai-news-c-224-1-ka11004-117834-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ग्रामीणों ने मिट्टी भरकर बनाई सड़क, आवागमन भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ग्रामीणों ने मिट्टी भरकर बनाई सड़क, आवागमन भी शुरू
Tue, 30 Jul 2024 02:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
कदौरा। भीषण बारिश से ब्लॉक क्षेत्र के उकुरवा ग्राम पंचायत के मजरा सजेहरा की मुख्य सड़क धंस गई। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सूचना देने के बाद किसी जिम्मेदार अधिकारी ने समाधान का प्रयास नहीं किया।
ग्रामीणों के बार-बार सूचना देने के बावजूद जब जिम्मेदार अधिकारियों ने इस समस्या पर गौर नहीं किया तो सोमवार सुबह ग्रामीणों ने एकजुट होकर धंसी सड़क को मिट्टी से भरकर सही करना शुरू कर दिया। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद सड़क इस लायक हो गई कि इसमें आवागमन शुरू हो सकता था। थोड़ी ही देर में जब लोगों को सड़क बनने की जानकारी हुई तो जिससे ग्रामीणों ने आवागमन शुरू कर दिया।
गांव के सतीश, राजेंद्र, हरदयाल, चुनकु, महिपाल ने कहा कि अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई समाधान नहीं होने पर हम लोगों ने धंसी सड़क के ऊपर जेसीबी से मिट्टी भरकर रास्ता बना लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक डामरीकरण नहीं होगा तो सड़क बारिश के पानी में फिर से बह जाएगी। लेकिन फिर से सड़क बनाई जाएगी। ग्राम प्रधान फूलसिंह पाल ने कहा कि ग्रामीणों ने एकजुटता से सड़क को आवागमन योग्य बना लिया है। बारिश होने पर मिट्टी बहने पर फिर सड़क बनाई जाएगी, जब तक की प्रशासन ध्यान न दे।
विज्ञापन
वर्जन
सड़क की मिट्टी खोद-खोदकर चूहों ने छेद कर दिया था। जिससे नीचे की मिट्टी खत्म हो गई थी।अब बारिश के पानी से सड़क धंस गई, जिसे रात में जाकर ग्रामीणों की मदद से जेसीबी से मिट्टी भराकर सही कर दिया गया। -राजेंद्र कुमार, जेई लोक निर्माण विभाग