{"_id":"62868aaf1c996e1a617a2d0e","slug":"village-water-sdm-dm-black-orai-news-knp697734919","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनदेखी से अस्तित्व खो रहे तालाब, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनदेखी से अस्तित्व खो रहे तालाब, डीएम से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। कदौरा ब्लाक क्षेत्र के चंदरसी गांव के चार तालाबों पर कब्जे का सिलसिला जारी है। ग्रामीण निजी स्वार्थ को लेकर महत्वपूर्ण तालाबों के अस्तित्व को समाप्त करने पर तुले हैं। जलकुंभी और काई से पटे कुछ तालाब सूख गए हैं। इससे गांव का भूजल स्तर गिरता जा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से तालाबों की साफ-सफाई कराने की मांग की है।
कदौरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम चन्दरसी गांव स्थित तालाबों में करीब एक चौथाई क्षेत्रफल पर ग्रामीणों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया हैं। कुछ लोगों ने तालाब की जमीन पर मकान भी खड़ा कर लिया है। पहले भी इन्हीं तालाबों में खोदाई की खानापूर्ति करते हुए मनरेगा का लाखों रुपये का बजट निकाला जा चुका है। पर तस्वीर जस की तस है।
ग्रामीण कूड़ा कचरा डाल कर तालाबों को पट रहे हैं। गांव के नितेन्द्र कुमार राजपूत, अल्ताफ खान, देवेंद्र, रवि कुमार, शिवराज सिंह कहते हैं कि उन्होंने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की थी। पर खानापूरी कर शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। दलित बस्ती, यादव बस्ती, पंचायत भवन के पीछे तालाब अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है। गांव के सोनू राजपूत ने बताया कि गांव के लोगों ने तालाबों को कब्जा मुक्त करवाने एवं सुंदरीकरण के लिए डीएम को शिकायती पत्र दिया है। डीएम ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।