{"_id":"626ecf05b775e7533c6e3d1c","slug":"village-school-mp-mla-boy-orai-news-knp6944056131","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के साथ संस्कृति का ज्ञान कराना जरूरी-भानुप्रताप वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के साथ संस्कृति का ज्ञान कराना जरूरी-भानुप्रताप वर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। तहसील क्षेत्र के ग्राम रवा स्थित डीपीएन पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। कहा कि आज का दौर हर क्षेत्र में संक्रमण का दौर है। ऐसे में अपनी विरासत को सहेज कर रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को अपनी वैभवशाली भारतीय संस्कृति का ज्ञान कराना बहुत जरूरी है। इस स्कूल का संचालन एमएलसी रमा निरंजन के संरक्षण में किया जा रहा है।
वार्षिकोत्सव में डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी रवि कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत प्रसाद पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके किया। स्कूल प्रबंधन ने अतिथियों का बैज लगाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। संचालन स्कूल के प्रिंसिपल आरसी श्रीवास्तव, शिक्षक विष्णु सेन व हदिषा अंसारी ने किया। आभार एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने जताया। कार्यक्रम में पूर्व बार संघ अध्यक्ष द्वय विज्ञान विशारद सीरौठिया, विनोद अग्निहोत्री, अभय निरंजन मुखिया आदि मौजूद रहे।
------------------
उज्जवला दिवस पर एलपीजी पंचायत
कोंच। नदीगांव के कृष्णा पैलेस में दीवौलिया गैस एजेंसी ने उज्जवला दिवस पर एलपीजी पंचायत का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिलाओं को गैस बचत के उपाय बताए गए। पंचायत सीनियर एरिया मैनेजर संतोष और सेल्स एरिया मैनेजर जालौन सत्यम मिश्र के निर्देशन में आयोजित की गई। इस दौरान प्रेम सिंह, रानू यादव, राधे, राम आदि लोग मौजूद रहे। गैस एजेंसी की डिस्ट्रीब्यूटर हृदेश दीवौलिया ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। (संवाद)
विज्ञापन
------------------
परशुराम शोभायात्रा स्थगित
कोंच। ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष अलिकेश अवस्थी ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर निकाले जाने वाली शोभायात्रा को स्थगित कर दिया गया है। सामाजिक सौहार्द, शासन की नीति और असामान्य तापमान को देखते हुए वरिष्ठ लोगों से विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब सिर्फ अक्षय तृतीया यानी 3 मई को सुबह 9 बजे ब्राह्मण महासभा परिसर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में अभिषेक और हवन कार्यक्रम होगा। (संवाद)