{"_id":"6244abaf325a4a277579df8d","slug":"village-prize-cricket-run-final-orai-news-knp6884324151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबल क्रिकेट लीग में माधौगढ़ और भिटौरा की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबल क्रिकेट लीग में माधौगढ़ और भिटौरा की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। चंबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित चंबल क्रिकेट लीग के आठवें दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में माधौगढ़ और भिटौरा की टीमों ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला माधौगढ़ और भिंड जिले की खोडन टीम के बीच खेला गया। खोडन टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में सात विकेट पर 91 रन बनाए। इसमें अमन ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। जबकि खेलने उतरी माधौगढ़ की टीम ने आवश्यक रन पांच विकेट खोकर बना लिए। इसमें सत्येंद्र ने 33 रन बनाए। खोडन टीम के प्रदीप और सचिन ने दो-दो विकेट लिए।
दूसरी क्वार्टर फाइनल मुकाबला पाली में भिटौरा टीम और शिक्षक क्लब जालौन के बीच खेला गया। भिटौरा टीम ने टास जीतकर फील्डिंग की। शिक्षक क्लब बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 81 रन पर आल आउट हो गई। शिक्षक क्लब की तरफ से सर्वाधिक रामवीर ने 29 रन बनाए। जवाब में उतरी भिटौरा टीम ने 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान से 83 रन बनाकर जीत दर्ज की। शिक्षक क्लब की तरफ से अख्तर ने 3 विकेट लिए। भिटौरा टीम के चंदन ने जहां सर्वाधिक 47 रन बनाए वहीं 3 विकेट लिए। भिटौरा टीम के चंदन मैन आफ द मैच चंबल फाउंडेशन के सदस्य विनोद सिंह ने दिया।