फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,police,SDM,DM,co

तीन थानों में आई 10 शिकायतों में 2 का मौके पर हुआ निस्तारण

Sat, 24 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
village,police,SDM,DM,co
कोंच। कोरोना की दूसरी लहर के बाद एक बार फिर शुरू हुए थाना समाधान दिवस में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने लगे हैं। शनिवार को सर्किल के तीन थानों में आईं दस शिकायतों में दो का समाधान कर दिया गया है। समाधान दिवस की खास बात यह रही कि शुक्रवार को गैरहाजिरी पर दस लेखपालों के खिलाफ जो वेतन काटने की कार्रवाई हुई थी उसका असर राजस्व कर्मियों की शत प्रतिशत मौजूदगी के रूप में दिखाई दिया।
विज्ञापन

कोतवाली में सीओ राहुल पांडे की अध्यक्षता एवं प्रभारी कोतवाल वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश सिंह की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल तीन शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिनमें मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, अतुल शर्मा, नरेंद्र बाबू, आरती निरंजन आदि राजस्व कर्मी मौजूद रहे। नदीगांव में एसडीएम अंकुर कौशिक की अध्यक्षता एवं थानाध्यक्ष आरके सिंह की उपस्थिति में निपटे समाधान दिवस में दो प्रार्थना पत्र आए जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कैलिया में तहसीलदार नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता हुए समाधान दिवस में 5 समस्याएं आईं जिनमें मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

---
थाना दिवस में चकरोड की शिकायत
माधौगढ़। कोतवाली परिसर पर एसडीएम सालिकराम की अध्यक्षता सीओ शाहिदा नसरीन की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पांच शिकायतें आई, जिसमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया। थाना दिवस में गडेरना निवासी महेंद्र ने शिकायत दी कि बिलासी के खेत से प्रहलाद के खेत तक बना चकरोड विस्मार कर दिया गया है। गोहनी निवासी वीरेंद्र कुमार ने शिकायत दी कि ग्रामीण रघुराज, लल्लू ने घूरा के गड्ढ़ों पर कब्जा कर लिया गया है। इस दौरान कोतवाल प्रवीण कुमार यादव, लेखपाल मंसूर खान, तपस्या गौतम, जितेंद्र कुमार आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
फोटो-23-कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में शिकायतों को सुनती एसडीएम मीनू राणा। संवाद
पांच में तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण
जालौन। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम व सीओ ने शिकायतों को सुना। थाना समाधान दिवस में 5 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया।

समाधान दिवस में एसडीएम मीनू राणा व सीओ विजय आनंद ने समस्याओं को सुना। सूर्य प्रताप खनुआं ने मोहल्ले में सीसी सड़क डलवाने की मांग की। रामकरन हथेरी ने गांव के मातादीन द्वारा रास्ते में चबूतरा बनाने, चांदनी पत्नी पवन कुमार पहाड़पुरा ने पति द्वारा परेशान करने की, सुनील कुमार जोशियाना ने हिरदेशाह निवासी असलम खां द्वारा प्लाट पर अवैध कब्जा करने की। वहीं विकास कुदरा करोंदी ने पिता की मौत के बाद जमीन पर बलराम, बद्रीप्रसाद व रविंद्र द्वारा कब्जा करने की शिकायत की। मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान कोतवाल सुनील कुमार सिंह, लेखपाल शिवराज निरंजन, कानूनगो आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed