फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,police,FIR,labour,man

गृहकलह से तंग मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 30 Jun 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
village,police,FIR,labour,man
माधौगढ़। गृहकलह के चलते कुठौंदा निवासी मजदूर युवक ने हुक में चादर बांधकर आत्महत्या कर ली। सुबह पत्नी ने फंदे से लटके पति को देखते ही चीख पड़ी। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ रेंढऱ शैलेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर आई नहीं है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रेंढऱ थाना क्षेत्र के गांव कुठौंदा निवासी मजदूर युवक गोलू प्रजापति (22) सोमवार को ससुराल ब्लॉक कदौरा के ककरू गांव से पत्नी प्रीति को विदा कराकर घर लाया था। मंगलवार किसी बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई। गोलू खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। देर रात गोलू ने चादर को हुक में बांधकर खुदकुशी कर ली। सुबह पत्नी कमरे में पहुंची तो गोलू को फंदे पर लटकता देख चीख पड़ी। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

--
छह माह पहले हुई थी शादी
माधौगढ़। मृतक गोलू की मां गुड्डी देवी ने बताया कि गोलू की 6 माह पहले शादी हुई थी। गोलू की आवारागर्दी पिता को पसंद नहीं थी। पिता ने अच्छे के लिए काम करने की बात कही थी, गोलू को नागवार लगी। इतना बड़ा कदम उठा लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed