फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,police,FIR,HT line,truck

ट्रक के ऊपर चढ़ते समय हाईटेशन लाइन की चपेट में आया क्लीनर, मौत

Mon, 10 May 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
village,police,FIR,HT line,truck
कदौरा। कस्बे के भेड़ी रोड पर सड़क के किनारे ट्रक खड़ा करके केबिन में चढ़ते समय क्लीनर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ने बताया कि वह खदान से मौरंग लेने जा रहा था। रास्ते में जाम लगा होने के कारण सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर लिया था। तभी यह हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार की देर रात थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ी खदान में मौरंग भरने जा रहे ट्रक चालाक प्रेमचन्द्र निवासी लोदीपुर थाना कदौरा ने खदान के रास्ते में जाम लगा होने की वजह से ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर लिया। इसके बाद जाम खुलने का इंतजार करने लगा। इतने में ही ट्रक का क्लीनर चंद्रशेखर उर्फ मुंशी (28) निवासी कालपी सोने के लिए ट्रक के केबिन पर चढ़ने लगा। जैसे ही वह चढ़ा, वैसे ही वहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि ट्रक व चालक को थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बड़ा गांव रास्ते पर हाईटेंशन लाइन नीचे होने से क्लीनर अंधेरा में लाइन को देख नहीं पाया और करंट की चपेट में आ गया। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed