फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,police,FIR,co,ASP

रुपयों के लालच में बुजुर्ग महिला के रिश्तेदार ने की थी हत्या

Thu, 08 Jul 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
village,police,FIR,co,ASP
जालौन। तीन दिन पहले कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ोरा में वृद्धा की चाकुओं से गोदकर की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए सीओ विजय आनंद ने बताया कि तीन लोगों ने मिलकर बुजुर्ग महिला की हत्या रुपयों के लालच में की थी। फरार अभियुक्त महिला का रिश्तेदार भी है। पुलिस को अब उसकी तलाश है।
विज्ञापन

बताते चलें कि तीन दिन पहले कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ोरी में 70 वर्षीय महिला विद्यावती की रात में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। सीओ ने बताया कि पुलिस ने रुस्तम सिंह सेंगर (19) और उसके साथी अमन सिंह सेंगर (21) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि विद्यावती के नाती विवेक सिंह सेंगर ने दादी के घर में चोरी की योजना बनाई थी। जब तीनों रात में घर में घुसे तभी फर्राटा पंखा गिर गया। आवाज सुनकर विद्यावती जाग गई और उन्होंने सभी को पहचान लिया। विवेक को देखकर उन्होंने आवाज लगाई। पकड़े जाने के डर से विवेक ने चाकू से उनके गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद तीनों युवक वहां से भाग गए। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सनी शर्ट भी बरामद कर ली है। जबकि वृद्धा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी उसके नाती विवेक की पुलिस तलाश की रही है। सूत्रों के अनुसार फरार विवेक के पास ही चोरी की रकम भी है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed