फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,police,FIR,accused,woman

किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा

Sat, 26 Feb 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
village,police,FIR,accused,woman
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दस दिन पहले नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पीड़ित लड़की का रिश्ते में चाचा है। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव की 15 वर्षीय लड़की 16 फरवरी को घर में अकेली थी। उसके माता-पिता खेत पर काम करने गए थे। उसी दौरान बिजली ठीक करने के बहाने आरोपी सोमेंद्र लड़की के घर पहुंच गया। उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म किया। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी भाग गया था। मामले में पीड़ित लड़की ने सोमेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को कोतवाली क्षेत्र के छहपुला के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन

--------------
पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग लड़की ने पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित लड़की की तहरीर पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की ने बताया कि 18 दिसंबर 2019 को वह स्कूल जा रही थी। रास्ते में शहर के बघौरा निवासी विजय कुमार व चार अन्य लोगों ने स्कूल छोड़ने के बहाने उसे अपनी कार में बैठा लिया था। इसके बाद उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई। अश्लील वीडियो बनाया गया। फोटो भी खींच गए। इसके बाद मुंह खोलने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी शिव कुमार राठौर के मुताबिक आरोपी व पीड़ित पक्ष आपस रिश्तेदार लगते हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed