फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,hospital,covid 19,doctor,ward

कोरोना की तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों पर मॉकड्रिल आज

Fri, 27 Aug 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
village,hospital,covid 19,doctor,ward
उरई। कोरोना की संभावित तीसरी लहर का असर विशेष रुप से बच्चों पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को पूरे जिले में एक साथ मॉकड्रिल कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि टीम एल-1 लेवल के अस्पतालों में मॉकड्रिल की मानीटरिंग करेगी। शुक्रवार को सुबह 10 से 2 बजे के बीच की जाएगी। मॉकड्रिल जिले में पांच अस्पतालों में होगा। कदौरा सीएचसी में एसीएमओ डॉ एसडी चौधरी, जालौन सीएचसी में एसीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह, माधौगढ़ सीएचसी में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव प्रभाकर, कोंच सीएचसी में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ सुग्रीव बाबू एवं जिला अस्पताल में मंडलीय संयुक्त निदेशक डॉ जेके गुप्ता द्वारा मानीटरिंग की जाएगी। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कालेज में भी माकड्रिल होगी। उन्होंने बताया कि सीएचसी लेवल के इन अस्पतालों में दस दस बेड के पीड्रियाट्रिक वार्ड बनाए गए हैं। यह टीम देखेगी कि इन अस्पतालों में दवा, ऑक्सीजन, उपकरण और स्टाफ की क्या व्यवस्था है और वह कितना दक्ष है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्वाभ्यास में चिकित्सक, वार्डब्वाय, सफाई कर्मी, फार्मासिस्ट, एलटी व एंबुलेंस स्टाफ कितना पारंगत है और आकस्मिक स्थिति में कैसे मामला संभाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed