फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,home,SP,DM,lucknow

बेटे को सामने देख मां के छलके आंसू, पिता ने चूमा माथा

Sat, 05 Mar 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
village,home,SP,DM,lucknow
उरई। शहर के रामनगर निवासी फार्मासिस्ट नरेंद्र कुमार का बेटा राहुल भी शनिवार को यूक्रेन से घर लौट आया। जैसे ही राहुल कार से उतरा, तो पिता नरेंद्र ने उसका माथा चूम लिया। राहुल ने पिता नरेंद्र के पैर छुए। जब वह घर के दरवाजे पर पहुंचा तो मां शारदा देवी पूजा की थाली लिए खड़ी थी। राहुल ने मां के भी पैर छुए। मां ने आरती उतारकर राहुल का तिलक किया। राहुल और उसके साथ आए साथियों को लेकर घर के अंदर पहुंची। शारदा देवी ने मां को खूब दुलारा। परिवार के लोगों, रिश्तेदारों व मोहल्ले वालों ने राहुल से यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि दिल्ली फ्लाइट से आने के बाद उसे घर तक पहुंचाने का इंतजाम सरकार की तरफ से किया गया था। राहुल के साथ गोंडा निवासी सुयश, लखनऊ निवासी अनिकेत, प्रयागराज निवासी सौरभ पांडेय, जौनपुर निवासी प्रदीप कुमार भी थे। इन सभी को सरकार की तरफ से घर पहुंचाने के लिए गाड़ी उपलब्ध कराई गई थी। सभी छात्र घर वापसी पर खुश दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन

----------
फोटो-5-राहुल के साथ यूक्रेन से एक ही कार और फ्लाइट से लौटे छात्र।
--------
लग रहा था कि बस किसी तरह घर पहुंच जाएं
-तिरंगा झंडा लगाने पर नहीं बोल रहे थे सैनिक
- दूतावास की तरफ से मिल रहा था मदद का भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। राहुल के साथ कार से उरई पहुंचे प्रयागराज निवासी सौरभ पांडेय ने बताया कि यूक्रेन में एमबीबीएस छह साल का है। उनका पढ़ाई का पांचवां साल है। गोंडा के सुयश और लखनऊ के अनिकेत का एमबीबीएस की पढ़ाई का चौथा साल है। जबकि जौनपुर के प्रदीप का दूसरा साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह छात्र बताते हैं कि पहले तो उन्हें नहीं लग रहा था कि युद्ध होगा। भारतीय दूतावास से लगातार मैसेज आ रहे थे कि ज्यादा पैनिक होने की जरूरत नहीं है। फिर भी मन में डर लग रहा था। कई छात्रों ने तो अपने घर लौटने की तैयारी भी कर ली थी। जिसे फ्लाइट की जिस तारीख का टिकट मिला, उसने बुक कर लिया। उन्होंने भी 25 तारीख का टिकट बुक किया था, लेकिन 24 को रुस ने हमला बोल दिया और युद्ध शुरू हो गया। फिर तो स्थिति यह हो गई कि पता नहीं कहां बम या मिसाइल गिर जाए। दिन का चैन और रात की नींद गायब हो गई। वहां सर्दी का मौसम था, लेकिन घबराहट इस कदर थी कि नींद ही नहीं आती थी। लगता था कि बस किसी तरह घर पहुंच जाएं। हम लोग लगातार भारतीय दूतावास को कॉल व मैसेज कर रहे थे। वहां से भरोसा दिया गया था कि जल्द मदद मिलेगी।

कहा गया कि तिरंगा झंडा लगाने से रूसी सेना भी कुछ नहीं बोलेगी। इसके बाद तिरंगा झंडा अपनी बसों व कारों में लगाया और बॉर्डर तक आ गए। तीन दिन बाद फ्लाइट मिली। सभी कहते है कि माहौल शांत होने के तीन-चार महीने बाद ही वापसी की सोचेंगे। इन छात्रों ने कहा कि भारत आने पर बहुत खुशी हो रही है। अब यह लग रहा है कि जल्द घर पहुंचकर परिजनों से मिले। उनके भी फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed