फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,home,police,FIR,injured

ट्रैक्टर हटाने के विवाद में मारपीट, सात पर रिपोर्ट

Mon, 10 May 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
village,home,police,FIR,injured
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिटारा में खाद के गड्डे के पास ट्रैक्टर हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो ग्रइ। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिटारा निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा के खाद के गड्डे के पास गांव के भगवान सिंह निरंजन का ट्रैक्टर खड़ा था। खाद के गड्डे को खाली करने के लिए कृष्ण कुमार के परिजनों ने ट्रैक्टर को हटा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। गालीगलौज के बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। दो पक्षों में हो रहे झगड़े की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई बलराम शर्मा मौके पर पहुंचे। एक पक्ष के भगवान सिंह की शिकायत पर पुलिस ने श्याम सुंदर सिंह, कृष्ण कुमार, आदित्य कुमार व रिशु पर घर में घुसकर गालीगलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की। जबकि दूसरे पक्ष के श्यामसुंदर की शिकायत पर भगवान सिंह, एम कुन्द व आशीष पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी उदयभान गौतम ने बताया कि दो पक्षों में ट्रैक्टर को हटाने को लेकर मारपीट हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन

---
आठ जुआरी पकड़े, लॉकडाउन उल्लंघन पर कार्रवाई
जालौन। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थल पर हारजीत की बाजी लगा रहे 8 लोगों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्तियों के पास से 11 910 रुपये बरामद किए। कोतवाल उदयभान गौतम को सूचना मिली कि मोहल्ला फर्दनवीस में कुछ लोग कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थल पर एकत्रित होकर हार जीत की बाजी लगा रहे हैं। चौकी प्रभारी विकास जादौन को हमराहियों के साथ मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से गोविंद सिंह, ज्ञानप्रकाश, सर्वेश कुमार, विपिन कुमार, दीपक कुमार, राज गौरव निवासीगण फर्दनवीस व अजय कुमार, गजेंद्र सिंह निवासीगण चुर्खीवाल को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर 11910 रुपये नगद व मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस पकड़े गए सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पिता पुत्र समेत तीन पर मामला दर्ज
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव में महिला के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की। क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी मिथलेश कुमारी के साथ परिवार के ही पिता पुत्र ने मिलकर मारपीट की थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्शन सिंह व बृजेंद्र सिंह के खिलाफ साथ गाली, गलौज व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला धर्मशाला निवासी शंकर शराब पीकर मोहल्ले के लोगों के साथ गालीगलौज कर रहे थे। लोगों की शिकायत पर एसआई अनिल कुमार ने आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed