फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,SDM,electric,bill

निजी नलकूपों में मीटर लगाया, नाराजगी

Mon, 10 May 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
village,former,SDM,electric,bill
कोंच। किसानों के खेतों में लगे निजी नलकूपों पर बिजली मीटर लगाए जाने पर भारतीय किसान यूनियन ने किसानों का शोषण बताया है। यूनियन ने सरकार यह नीति जल्द वापस लेने की चेतावनी दी है। कहा कि अगर सरकार ने मीटर लगाने के निर्णय को वापस नहीं लिया तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर समस्याआें के निस्तारण के लिए एक ज्ञापन एसडीएम अशोक कुमार को दिया गया।
विज्ञापन

कोविड 19 को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पंचायत की। इसकी अध्यक्षता संगठन के तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह ने की। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ केदारनाथ सिमिरिया ने कहा कि भीषण गर्मी में मवेशी बिना पानी के परेशान हैं। नहरों में पानी अविलंब छोड़ा जाए ताकि उनकी प्यास बुझ सके। डॉ पीडी निरंजन पचीपुरा ने कृषि जरूरतों और घरेलू बिजली दरों में की गई बढ़ोत्तरी को गलत ठहराते हुए वापस लेने की मांग उठाई। गेहूं खरीद केंद्रों पर डंप माल की शीघ्र उठान कराई जाए ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में आ रहीं दिक्कतें दूर हो सकें। अंत में दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत किसान नेता चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान राम सिंह काका, श्यामसुंदर, कौशल, वीरेंद्र पटेल, जसवंत सिंह, कर्णवीर सिंह, गोविंद सिंह, रामदास आदि पंचायत से जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed