फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,police,SDM,pandal

एसडीएम सीओ ने तालाब का निरीक्षण किया

Thu, 14 Oct 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
village,former,police,SDM,pandal
विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते एसडीएम व सीओ। - फोटो : ORAI
जालौन। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर एसडीएम, सीओ व कोतवाल ने नारायणपुरा तालाब का निरीक्षण कर साफ सफाई कराई। इसके साथ ही देवी प्रतिमाओं को बिना रुकावट के विसर्जन करने की रुपरेखा भी बनाई।
विज्ञापन

कस्बे में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए गुरुवार को एसडीएम अशोक कुमार ने सीओ विजय आनंद, कोतवाल सुनील सिंह के साथ नारायणपुरा स्थित तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान तालाब में पर्याप्त मात्रा में पानी मिला। तालाब में काई एवं गंदगी जमा होने पर एसडीएम ने ग्रामीणों की मदद से तालाब की गंदगी को साफ कराया। साथ ही मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार के हादसे की संभावना न रहे। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि तालाब में नगर व ग्रामीण क्षेत्र की 39 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। लेकिन इस दौरान कोई हादसा न हो इसके लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

-------------
क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण की मांग की
जालौन। उरई जालौन मार्ग पर कुकरगांव पुल से पहले सड़क पर पुल बनने के कुछ समय बाद ही खराब हो गई थी। वर्तमान में हाल यह है कि सड़क में गहरे गड्ढे होने से अक्सर दुर्घटनाएं होती है। नगर के लोगों ने कई बार इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया। पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस कारण लोगों में रोष है। नगर के अशफाक राईन, जाकिर सिद्दीकी, प्रतीकांत चंसौलिया, विनय निगम, जहांगीर आलम आदि ने डीएम से मांग की है कि जनहित में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उक्त पुल के दोनों ओर सड़क की अतिशीघ्र मरम्मत कराई जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed