फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,hospital,woman,CMO

आग से झुलसे किसान की उपचार के दौरान मौत

Fri, 31 Dec 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
village,former,hospital,woman,CMO
उरई। एक सप्ताह पहले शार्ट सर्किट से कच्चे घर में लगी आग से गृहस्वामी झुलस गया था, जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख डाक्टरों ने झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। गुरुवार की देर रात झांसी में इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के टड़वां गांव निवासी किसान गंभीर सिंह उर्फ रवि (26) के कच्चे घर में 24 दिसंबर की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। जिसमें पत्नी अर्चना व बेटी गुंजन घर के बाहर आ गई थी। जबकि रवि अंदर ही सोता रहा। इस कारण वह गंभीर रुप से झुलस गया था। आसपास के युवकों ने किसी तरह घर में घुसकर उसको बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया था। परिजनों ने बताया कि रवि चार बहनों में सबसे बड़ा था। वह खेती किसानी करता था। पुत्र की मौत से पिता रमेश, मां गुड्डी देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed