फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,death,police,woman

आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर महिला की मौत

Tue, 21 Sep 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
village,former,death,police,woman
नरी गांव में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : ORAI
पहाड़गांव/कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम नरी में बिजली गिरने से महिला मजदूर की मौत हो गई। नरी निवासी कपूरी देवी अहिरवार (50) खेत में मजदूरी करने गई थी। वह मैंथा के खेत में काम कर रही थी तभी दोपहर करीब एक बजे बादल की तेज गड़गड़ाहट हुई और बिजली कपूरी के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर कैलिया थानाध्यक्ष अनिल कुमार, उप निरीक्षक सुनील सेन, अभिषेक व सर्किल के लेखपाल रामकुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के दो बेटे संतलाल व जीतू हैं। (संवाद)
विज्ञापन

----------
जेठ पर लगाया दुकानें हड़पने का आरोप
जालौन। पति की मौत के बाद जेठ दुकानों को हड़पना चाहते हैं। विधवा ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। नगर क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी अख्तरी बेवा मोहम्मद शाकिर ने एसडीएम को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि उनके पति के नाम बाजार में 5 दुकानें है। जिसमें पति ने किराएदार रखे थे। पति की मृत्यु के बाद जेठ की नीयत उक्त दुकानों पर खराब हो गई है। अभी किराएदारों से मिलने वाले किराए से उसका खर्च चलता था। लेकिन जेठ ने सभी किरायेदारों से दुकान खाली करा ली हैं। ऐसे में उसे अपनी बेटियों और बेटे के भरण पोषण में दिक्कत आ रही है। इस बारे में जब वह जेठ से बात करती है तो वह झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। पीड़िता ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है। (संवाद)
विज्ञापन

-------------
मां बेटी ने लगाया मारपीट का आरोप
जालौन। घर में काम कर रही मां-बेटी के साथ गांव के दो लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मां के कान के कुुंडल भी छीन ले गए। पीड़िता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा निवासी रानी ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह घर पर काम कर रही थी। तभी गांव के संतराम व मिथलेश वहां आ गए और गालीगलौज करने लगे। मना करने पर दोनों लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। उसे पिटता देख जब बेटी काजल बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की। महिला का आरोप है कि देकर कान के कुंडल भी छीन ले गए। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed