{"_id":"628a7bd55a993065905aa6aa","slug":"village-electric-power-corporation-mla-je-orai-news-knp698282693","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफिस में नहीं, जनता के बीच जाकर सुलझाएं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफिस में नहीं, जनता के बीच जाकर सुलझाएं समस्याएं
विज्ञापन
बीकेडी स्कूल से बाहर निकलते एमडी अमित किशोर व अधिकारी।
- फोटो : ORAI
उरई। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर शनिवार की रात जिले के मुख्यालय पहुंचे प्रबंध निदेशक विद्युत वितरण दक्षिणांचल अमित किशोर ने कालपी रोड स्थित कोंच नाका पावर हाउस का औचक निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर एसडीओ को फटकार लगाई। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिले से बिजली कटौती और अव्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं। तत्काल इसमें सुधार करें और बिजली आपूर्ति रोस्टर के हिसाब से देने के लिए कहा।
शनिवार को रात मुख्यालय पहुंचे एमडी अमित किशोर ने कालपी रोड स्थित कोंच नाका पावर हाउस का निरीक्षण किया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को अलग-अलग फीडरों से आपूर्ति देने के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम ट्रांसफार्मर आदि का अवलोकन कर अधिकारियों से गहन पूछताछ की। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति ठीक से की जाए। बेवजह बिजली कटौती न की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी ऑफिस में बैठकर नहीं लोगों के बीच जाकर समस्याओं को सुनें और उनके निस्तारण में तेजी लाएं। उन्होंने आमजनमानस की समस्याओं को तत्काल खत्म करने की बात कही। इसके बाद वह झांसी चले गए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार, अवर अभियंता विवेक मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे ।
----------------
झांसी से लौटकर आरएसएस के शिविर पहुंचे
झांसी दौरे से वापस लौटे एमडी अमित किशोर झांसी रोड स्थित एक स्कूल में चल रहे आरएसएस के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे। बताया कि उन्होंने किसी परिचित से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। जिले के अधिकारियों को जब इसको जानकारी हुई तो वह भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
------------
लाइनमैन ने की वेतन न मिलने की शिकायत
एमडी अमित किशोर जब अधिकारियों से बात करके जा रहे थे तभी रामनगर निवासी लाइनमैन जीत सिंह ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह विभाग में 18 साल से सेवा दे रहा है। लेकिन कुछ माह पहले उसे बिना कारण के काम पर न आने के लिए कह दिया गया। इस पर उन्होंने उसे दोबारा रखने के निर्देश दिए।