फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,docter,woman,covishieid,vaccinated

रामदुलैया बनी कोरोना वैक्सीन जागरुकता की ब्रांड एंबेस्डर

Sat, 26 Jun 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
village,docter,woman,covishieid,vaccinated
उरई। जिले के वीरपुरा गांव की 109 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामदुलैया को जिला प्रशासन ने कोरोना वैक्सीन के लिए ब्रांड एंबस्डर नियुक्त किया है। राम दुलैया ने कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ले चुकी है। यही नहीं, उन्होंने कोरोना टीका लगने के बाद लोगों से टीका लगवाने की अपील की हैं। रामदुलैया कोरोना वैक्सीन लगवानी वाली जनपद की सबसे बुजुर्ग महिला है। जो पहली खुराक लेने के बाद राम दुलैया ने बुंदेली भाषा में कही कि टीकाकरण करने में ने काउ दिक्कत नईया, जैसे हमने लगवाओ हतो वैसे ही तुमऊ सब जने लगवाओं, तबई जो कोरोना जे हेगो। रामदुलैया का यह जज्बा देख जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने उन्हें जनपद को कोरोना का ब्रांड एंबसडर घोषित किया है। उन्होंने बताया कि जब लोग जनपद की दादी से यह सुनेंगे कि वैक्सीन कितनी सुरक्षित और जरूरी है तो वह निश्चित रूप से वो टीकाकरण के लिए आगे आएंगे।
विज्ञापन

--
कोरोना चैंपियन घोषित किए
उरई। सीडीओ डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को जनपद में कोरोना चैंपियन घोषित कर दिए। उन्होंने बताया कि विकास खंड कदौरा के ग्राम चतेला से वीडीओ धीरेंद्र यादव ने 60 लोगों, ग्राम सुनहेटा में वीडीओ अजय गुप्ता ने 80 लोगों, नदीगांव ब्लाक के ग्राम ऊंचागांव से एएनएम माधवी ने 150 लोगों का वैक्सीनेशन करवाया। कोरोना को नियंत्रित करने के लिए कोरोना चैंपियन सक्रिय है। (संवाद)
विज्ञापन

--
इलाज के लिए गई महिला कोरोना संक्रमित
उरई। जिले में शनिवार को कोरोना का एक केस आया है। शहर के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी एक महिला इलाज कानपुर गई थी। जहां जांच में उसके कोरोना संक्रमित होने पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11532 हो गई है। जबकि 199 की मौत हो चुकी है। 11315 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 18 एक्टिव केस है। जिसमें पांच मेडिकल कालेज में और 13 होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 539009 सैंपल लिए जा चुके हैं। शनिवार को भी 1287 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने लोगों को सतर्कता बरतने को कहा है। डीएम प्रियंका निरंजन का कहना है कि कोविड अस्पताल में बेड खाली है। यदि किसी मरीज को ऑक्सीजन लेवल 94 से कम हो रहा है तो वह वह कोविड अस्पताल में भर्ती हो सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed