फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,death,police,woman,shop

युवक का शव संदिग्ध हालत में घर में पड़ा मिला

Wed, 11 May 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
village,death,police,woman,shop
उरई/कालपी। दुकानदार का शव संदिग्ध हालात में दुकान के ऊपर बने कमरे में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। खाना देने पहुंची मां ने शव देखा तो चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल कालपी संतोष सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी का लग रहा है। अगर परिजन तहरीर देते है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के मसगायां गांव निवासी लियाकत अली का 20 वर्षीय पुत्र शाहिद गांव में परचून की दुकान चलाकर भरण पोषण करता था। घर से कुछ दूरी पर ही दूसरे मकान में नीचे के हिस्से में दुकान थी और उसके ऊपरी हिस्से में वह रहता था। सोमवार की सुबह जब मां उसे खाना देने के लिए पहुंची तो शाहिद का शव पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि शाहिद पांच भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर का था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed