फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,death,police,FIR,woman

गृह कलह के चलते विवाहिता कुएं में कूदी, मौत

Wed, 13 Oct 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
village,death,police,FIR,woman
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम गररेही में मंगलवार की रात पति से विवाद होने पर विवाहिता ने कुएं में छलांग लगा दी। यह देख पति ने भी बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। चीख पुकार सुन कर दौड़े ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपती को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर पत्नी को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पर रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। जबकि पति का इलाज चल रहा है। उधर, विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात गररेही में कुंती देवी (28) की पति धर्मेंद्र (32) से घरेलू कलह को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की कुंती देवी ने दरवाजे पर बने कुएं में जाकर कूद गई। यह देख कर धर्मेंद्र ने भी बचाने के लिए छलांग लगा दी। मृतका के पिता मोहनलाल निवासी कालपी ने हत्या का आरोप लगा कर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका का 5 वर्षीय पुत्र अनिकेत है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed