फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,death,police,FIR,woman

नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत

Thu, 23 Sep 2021 06:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
village,death,police,FIR,woman
उरई। नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी नरेश कुमार की 23 वर्षीय पत्नी प्रीति की संदिग्ध हालात में गुरुवार को मौत हो गई। महिला के पति नरेश कुमार ने बताया कि उसका विवाह दिसंबर 2020 में हमीरपुर जनपद के मौदहा थाना के रतवा गांव निवासी प्रीती से हुआ था। शादी के कुछ माह बाद से ही प्रीती की तबीयत खराब रहने लगी थी। जिसका इलाज भी कराया। प्रीति की तबियत खराब होने पर उसने उसे मेडिकल कालेज भर्ती कराया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं महिला के मायके पक्ष के लोग खबर लिखे जाने तक नहीं आ पाए थे। महिला का पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed