{"_id":"60d0d3408ebc3e32371e6c29","slug":"vaccination-and-awareness-camp-organized-in-chc-orai-news-knp6355804112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में हुआ टीकाकरण व जागरूकता कैम्प का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में हुआ टीकाकरण व जागरूकता कैम्प का आयोजन
विज्ञापन
कैंप में मौजूद क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह जादौन व अन्य
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। सोमवार को कोरोना टीकाकरण व मिशन परिवार योजना का कैंप सीएचसी परिसर में लगाया गया। उद्घाटन विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने किया।
उन्होंने कहा कि लोगों को प्रेरित कर अधिक से अधिक टीकाकरण कराएं, जिससे तीसरी लहर से बचा जा सके।
कई गांवों में टीकाकरण की प्रगति संतोषजनक न होने पर उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधानों और पार्टी पदाधिकारियों को स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करने के लिए कहा। साथ ही कहा कि वे स्वयं गांव-गांव कैंप लगाकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करेंगे। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि प्रत्येक माह की 21 तारीख को मिशन परिवार खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है। इसमें परिवार नियोजन के बारे में बताकर गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया जाता है, ताकि उनको किसी प्रकार की परेशानी न हो।
क्षय रोग विशेषज्ञ अश्वनी वर्मा ने कहा की परिवार नियोजन के लिए कोरोना महामारी को देखते हुए जांचे जरूरी होती है। इसके लिए युद्धस्तर पर स्वास्थ्य कर्मी जागरूकता कार्यक्रम कर रहे हैं।
इस मौके पर डॉक्टर प्रतिज्ञा प्रणामी, डॉ. रूपेश कुमार, अभिषेक कुमार, जिला पंचायत सदस्य ज्ञान सिंह, सभासद जगत नारायण, शशिकांत, अनुज देवीदीन सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।