फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   They carried the ailing elderly woman across the muddy path on a cot.

Jalaun News: बीमार वृद्धा को चारपाई पर लादकर पार की कीचड़ भरी राह

Thu, 03 Sep 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
They carried the ailing elderly woman across the muddy path on a cot.
कीचड़ में फंसी गांव की राह, बीमार वृद्धा को चारपाई पर ले गए ग्रामीण
आटा। डकोर ब्लॉक के करमेर गांव में बारिश के बाद जलनिकासी की समस्या ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रोहनिया से गांव जाने वाला मार्ग पानी और कीचड़ के चलते दलदल में बदल गया है। 600 मीटर का रास्ता खराब होने से ग्रामीण वृद्धा को चारपाई पर लिटाकर डॉक्टर के पास ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


डकोर ब्लॉक के करमेर गांव में वृद्ध महिला मुरली (90) को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। बुधवार को परिजन रास्ता सही न होने पर उसे चारपाई पर लिटाकर गांव में स्थित डॉक्टर के पास ले जा रहे थे, तभी किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में देखा जा रहा है कि वृद्धा को चारपाई पर लिटाकर करीब 600 मीटर तक परिजन दलदल में घुसकर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

वृद्धा के पड़ोसी मइयादीन ने बताया कि सड़क पर कीचड़ होने से वाहन गांव तक नहीं पहुंच सका। ऐसे में महिला को चारपाई पर ले जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होते ही रास्ते पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बीमार, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मार्ग से कीचड़ हटाने और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान शिवसिंह राजपूत ने बताया कि सड़क का निर्माण कराया गया है। बारिश के कारण रास्ते पर गंदगी और कीचड़ जमा हो गया है। जल्द ही सफाई कराकर रास्ते को आवागमन योग्य कराया जाएगा। बीडीओ कौशल किशोर गुप्ता ने बताया कि जानकारी मिलते ही टीम को भेज दिया गया था। सफाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed