फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Water flows over the causeway for the third time; access to 50 villages cut off.

Jalaun News: तीसरी बार रपटा पर चढ़ा पानी, 50 गांवों को आवागमन रुका

Thu, 03 Sep 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Water flows over the causeway for the third time; access to 50 villages cut off.
फोटो- 20 रपटा पर से लोगों को निकलने से रोकती पुलिस। संवाद
सिरसा कलार। लगातार हो रही बारिश अब ग्रामीण इलाकों में आवागमन के लिए परेशानी का सबब बनने लगी है। हथना खुर्द गांव के पास मलंग नाले पर बने रपटा पर तीसरी बार फिर पानी बढ़ने लगा है। इससे 50 गांवों को एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने रपटा पर बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया है। पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहकर लोगों को रपटा पार करने से रोक रहे हैं और दूसरे रास्तों से जाने की सलाह दे रहे हैं। यहां से पचास गांवों के लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

बारिश के चलते मलंग नाले में लगातार पानी बढ़ रहा है। इससे हथना खुर्द रपटा पर तीसरी बार पानी चढ़ने की स्थिति बन गई है। रपटा के ऊपर पानी का बहाव शुरू होते ही यहां से निकलना जोखिम भरा हो जाता है। कई बार ग्रामीण पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा लगाए बिना रपटा पार करने का प्रयास करते हैं। ऐसे में किसी व्यक्ति के पैर फिसलने या तेज बहाव की चपेट में आने की आशंका बनी रहती है। इसी खतरे को देखते हुए प्रशासन ने समय रहते पुलिस बल तैनात कर दिया।
विज्ञापन

हथना खुर्द रपटा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इससे आसपास के करीब 50 गांवों के ग्रामीणों का रोजाना आवागमन होता है। ग्रामीण इसी रास्ते से सिरसा कलार पहुंचकर बाजार में खरीदारी करने के साथ अस्पताल, थाना और अन्य जरूरी काम निपटाते हैं। इसके अलावा गैस सिलिंडर लेने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रपटा पर पानी आने के बाद ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। मुख्य रास्ता बंद होने से लोगों को करीब 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीण गढ़गवां-गधेला होकर तथा सदूपुरा से अटरा कला के रास्ते सिरसा कलार पहुंच रहे हैं। इससे समय और ईंधन दोनों की खपत बढ़ रही है।



थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हथना खुर्द रपटा पर पुलिस बल तैनात किया गया है। रपटा पर पानी बढ़ने के साथ बहाव भी तेज हो सकता है। ऐसे में पैदल या वाहन से निकलते समय किसी के फिसलकर नाले में बहने की आशंका रहती है। इसी को देखते हुए बैरिकेडिंग कर आवागमन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed