फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Use smartphone for educational advancement

Jalaun News: शैक्षिक उन्नयन के लिए करें स्मार्टफोन का प्रयोग

Sun, 16 Jun 2024 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 16 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Use smartphone for educational advancement
जालौन। प्रदेश सरकार युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त करने के लिए छात्रों को स्मार्टफोन एवं टैबलेट का वितरण कर रही है। छात्र-छात्राएं शैक्षिक उन्नयन के लिए इन स्मार्टफोन का प्रयोग करें। यह बात सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय में मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष ने एमए व एमएससी के छात्रों को निशुल्क टैबलेट का वितरण करते हुए कही।
विज्ञापन

सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टैबलेट वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा नेहा पुनीत मित्तल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज संचार प्रणाली का युग है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संचार साधनों का विकास हुआ है। इन संचार माध्यमों से जुड़कर जीवन का उन्नति के पथ पर ले जाएं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त करने के लिए छात्रों को स्मार्टफोन एवं टैबलेट का वितरण कर रही है। छात्र-छात्राएं शैक्षिक उन्नयन के लिए इन स्मार्टफोन का प्रयोग करें। कहा कि छात्र, छात्राएं स्मार्टफोन के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर आगे बढ़ सकते हैं। छात्र इसका लाभ उठाएं। इस दौरान 298 छात्रों को टैबलेट का वितरण किया गया। इस मौके पर अवधेश दीक्षित, डॉ. अवनीश दीक्षित, डॉ. सचिन अवस्थी, चंद्रभान मिश्रा, नीरेंद्र नायक, गोपालजी खेमरिया, विनीत मिश्रा, राजकुमार याज्ञिक, विनय दीक्षित, मनीष याज्ञिक, चंद्रभान सेंगर, गिरजा शरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed