{"_id":"61aa5f8207c8ed5a7b689565","slug":"uproar-over-vandalism-in-shiva-temples-orai-news-knp6675252146","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिरों में तोड़फोड़ पर हंगामा, पहुंचे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिरों में तोड़फोड़ पर हंगामा, पहुंचे अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। कस्बे स्थित दो शिवालयों में गुरुवार रात माहौल खराब करने के लिए शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की। सुबह घटना की जानकारी होते ही आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया। खबर फैलते ही कुछ ही देर में मौके पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। डीएम, एसपी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर धरने को खत्म कराया।
अधिकारियों के जाने के थोड़ी देर बाद कुछ लोग फिर धरने पर बैठ गए और टेंट लगाने लगे। मामले की सूचना पर शाम को पहुंची पुलिस ने बैठे लोगों को कोतवाली ले आई। यहां देर शाम पहुंचे भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह ने सभी लोगों को छुड़वा दिया। कोतवाल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
गुरुवार देर रात अराजक तत्वों ने खोवा मंडी के पास स्थित शिवालय से शिवलिंग उठा ले गए और मंदिर परिसर में तोड़फोड़ भी की। इसी के साथ ही हाईवे पर दुर्गा मंदिर के पास स्थित शिवालय में भी तोड़फोड़ कर शिवलिंग को मंदिर के बाहर फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह जब मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को लगी तो लोग मौके पर एकत्रित होने लगे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
दोपहर डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी रवि कुमार ने किसी तरह भीड़ को शांत किया तो शाम को फिर से कुछ लोगों ने धरना देने का प्रयास किया। कोतवाली के मुख्य इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि धरने पर बैठे सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया है। डीएम प्रियंका निरंजन ने कोतवाली में बैठक कर लोगों को भरोसा दिलाया
कि 15 दिन में घटना का खुलासा करके जल्द ही शिवालय में शिवलिंग की विधि-विधान से स्थापना की जाएगी। एसपी ने कहा कि वह स्वयं शिवलिंग का भव्य रुद्राभिषेक कराएंगे। इसके बाद लोग शांत हुए। एसपी के मुताबिक आसपास के अन्य मंदिरों की भी सुरक्षा बढ़ाने के लिए वहां सीसीटीवी कैमरे लगवाने का भी प्रयास किया जाएगा।