फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uproar of villagers in front of investigation team

जांच टीम के सामने ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sun, 05 Jul 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Uproar of villagers in front of investigation team
माधौगढ़। वर्ष 2018-19 में मनरेगा के तहत कराए गए लगभग आठ लाख रुपये से कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर उपायुक्त मनरेगा एके दीक्षित टीम के साथ नावर गांव जांच करने पहुंचे। जांच टीम के सामने ही कुछ ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। टीम ने ग्रामीणों को आश्वासन किया कि जांच में दोषी पाए जाने पर लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव नावर में उपायुक्त मनरेगा एके दीक्षित, बीडीओ ओमप्रकाश द्विवेदी के साथ मनरेगा के काम में हुई गड़बड़ी की जांच करने पहुंचे। आरोप है कि नावर प्रधान नाथूराम दोहरे, तत्कालीन सचिव संजय श्रीवास और पंचायत मित्र सीमा ने मनरेगा के अंतर्गत वर्ष 2018-19 कराए गए इंटरलाकिंग, नाली, गूल खुदाई, चकरोड आदि में गड़बड़ी की है। टीम ने जहां-जहां की शिकायत की थी, वहां पहुंचकर टीम ने जांच की। हनुमान मंदिर के पास डाले गए इंटरलाकिंग को उखाड़कर जांच की गई। इसके अलावा जगत वर्मा व चंद्रहरि के खेत के पास डाले गए चकरोड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने जांच टीम पर सही से जांच न करने का आरोप लगाकर हंगामा भी काटा। इस पर गोहन थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह व ईटो चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। जांच टीम ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान एपीओ ब्रजेश कुमार, सचिव रवींद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed