फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Upakarma and Sanskrit day celebrated on Shravani festival

Jalaun News: श्रावणी पर्व पर उपाकर्म और संस्कृत दिवस मनाया

Thu, 31 Aug 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 31 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Upakarma and Sanskrit day celebrated on Shravani festival
उरई। रामनगर स्थित आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में बुधवार को श्रावणी उपाकर्म एवं संस्कृत दिवस का कार्यक्रम हुआ। जिसमें सर्वप्रथम ब्रह्म मुहूर्त में जागरण तथा वेद पारायण के साथ दशविधि स्नान, पंचगव्य प्राशन, सप्तर्षि पूजन, जीर्ण यज्ञोपवीत परित्याग पूर्वक नूतन यज्ञोपवीत धारण कराया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य पूर्णेंद्र मिश्रा ने वैदिक विधि से श्रावणी उपाकर्म को संपादित कराया। प्राचार्य ने कहा कि सनातन परंपरा में श्रावण मास की पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले श्रावणी उपाकर्म का बहुत महत्व माना गया है, क्योंकि महापर्व का संबंध उस पवित्र ब्रह्मसूत्र से है। जिसके तीन धागे देवऋण, पितृऋण और ऋषिऋण के प्रतीक माने जाते हैं। हिंदू धर्म में ब्राह्मण समाज से जुड़े लोगों में यज्ञोपवीत या फिर कहें जनेऊ अनिवार्य माना गया है।
विज्ञापन

श्रावणी उपाकर्म को अपने गुरुजी के सानिध्य में तथा वैदिक और शास्त्रीय विधि से इसका अनुष्ठान करने से वर्ष भर में किए गए अपूज्य पूजन, अभक्ष्य भक्षण, अश्रवण श्रवण, मानसिक आदि पापों का उपशमन हो जाता है। इस पर्व पर हिंदू धर्म से जुड़े सभी समाज के लोग पूरे विधि-विधान से अपने यज्ञोपवीत को बदलते हैं। उत्तर भारत में इस पर्व को जहां श्रावणी उपाकर्म के नाम से जाना जाता है तो वहीं दक्षिण भारत में यह अवित्तम के नाम मनाया जाता है। श्रावणी उपाकर्म के दिन पूरे विधि-विधान से पुराने यज्ञोपवीत उतारकर नया यज्ञोपवीत धारण किया जाता है। इस दौरान प्रदीप माहेश्वरी, महेश गौतम, शिवविशाल चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, रोहित चतुर्वेदी, प्रभात द्विवेदी, हृषिकेश त्रिपाठी, मोहित मिश्रा, कपिल शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed