{"_id":"60423a798ebc3ed8321aba5b","slug":"up-youth-beaten-brutally-in-jalaun-video-goes-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जालौन में युवक को बेरहमी से पीटा फिर भी नहीं भरा मन तो कर दी पेशाब, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जालौन में युवक को बेरहमी से पीटा फिर भी नहीं भरा मन तो कर दी पेशाब, वीडियो हुआ वायरल
Fri, 05 Mar 2021 08:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 05 Mar 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित युवक
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के जालौन में शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में छह-सात युवक न सिर्फ उसे लात-घूंसों से पीट रहे हैं, बल्कि एक हमलावर उस पर पेशाब करते हुए भी दिखाई दे रहा है। वीडियो के तार रिटायर्ड हड कांस्टेबल की आत्महत्या के मामले से भी जुड़े बताए जा रहे हैं।
सीओ सिटी संतोष कुमार का कहना है कि वीडियो तीन दिन पुराना है। मामले में सात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट भी दर्ज है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार की सुबह जेल रोड के पास मंदिर जाते वक्त युवक की बेहरमी से पिटाई का वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

वीडियो में दिखाया कि बिना कपड़ों के एक युवक पर छह-सात लड़के लात घूंसे, बेल्ट और लोहे की राड बरसा रहे हैं। एक हमलावर तो घायल पर पेशाब करता भी नजर आ रहा है। चर्चा है कि उक्त वीडियो हेड कांस्टेबल श्यामाचरण के बेटों व उनके साथियों का है और पिटने वाला युवक का नाम योगेश है।
बता दें कि बीती 3 मार्च को श्यामाचरण ने बेटों की लड़ाई झगड़े के कारण ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं सीओ का कहना है कि वीडियो से श्यामाचरण के मामले का कितना संबंध है, इसकी जांच की जाएगी।
फिलहाल उक्त मारपीट के मामले में पूर्व से ही रिपोर्ट दर्ज है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं दूसरी ओर, शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मरगया निवासी रविंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र के ही बाबू ने बीती चार मार्च को उसके घर के बाहर उसे व उसके बेटे के साथ मारपीट की। पुलिस ने बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।