फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   UP: jholgachap misdeed a disabled woman who went to Jalaun for treatment

यूपी: जालौन में इलाज कराने गई दिव्यांग महिला से झोलाछाप ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार

Sat, 06 Mar 2021 07:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Mar 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
UP: jholgachap misdeed a disabled woman who went to Jalaun for treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
उत्तर प्रदेश के जालौन में घर से ही मरीजों का इलाज करने वाले झोलाछाप ने पैर से दिव्यांग विधवा महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सीओ राहुल पांडे का कहना है कि ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी का कोई क्लीनिक नहीं है, वह घर घर जाकर ही लोगों का इलाज करता था।
विज्ञापन


फिलहाल दबिश के लिए टीमें बनाई गई हैं। कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिनों से बीमार थी। वह गांव के ही डॉक्टर राहुल उर्फ रेनू को बुलाकर उससे इंजेक्शन लगवाती थी। शुक्रवार की शाम उसने राहुल को फोन किया तो उसने घर पर ही आने को कहा। बकौल महिला जब वह राहुल के घर गई तो वहां कोई नहीं था।
विज्ञापन

इंजेक्शन लगाने के बाद ही राहुल ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घर आकर उसने पूरी बात परिजनों को बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हरकत में आई पुलिस ने राहुल के घर पर दबिश दी तो वह फरार हो गया। पुलिस ने महिला से तहरीर लेकर आरोपी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ भी लिया जाएगा। 
 
काम आया वूमेन पावर नंबर 1090
पुलिस ने आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज की तो उसका एक कारण वूमेन पावर नंबर 1090 भी थी, पीड़ित महिला ने उसी पर शिकायत की तो हरकत में आई और महिला की रिपोर्ट दर्ज कर दबिशें शुरू हो गई। 

रसोइये का काम करती है पीड़िता
महिला के पति का सात साल पहले बीमारी से निधन हो चुका है। उसके तीन बच्चे हैं। वह गांव के ही एक स्कूल में रसोइये का काम करके किसी तरह परिवार की गुजर बसर कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed