{"_id":"263115ea7ba0e99fc9f8a3957faeb5d7","slug":"up-and-mp-police-keep-an-eye-on-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी व एमपी की पुलिस चुनाव पर रखेगी निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी व एमपी की पुलिस चुनाव पर रखेगी निगाह
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Thu, 01 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए पुलिस कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इसके लिए बुधवार को एसपी जालौन व एसपी भिंड ने माधौगढ़ थाना क्षेत्र के बंगरा नहर कोठी में बैठक कर शांतिपूर्ण चुनाव करवाने की रणनीति बनाई।
इसके तहत चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की पुलिस सीमा पर निगरानी रखेगी और हर आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के दौरान सीमाएं सील रखी जाएगी।
बैठक में जालौन के एसपी एन कोलांची व भिंड के एसपी नवनीत भसीन ने पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक करवाने के लिए सीमाओं पर चौकसी व अपराधियों पर संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई। तय हुआ कि चुनाव के दौरान दोनों प्रांतों की पुलिस आपसी तालमेल से काम करेगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही एक दूसरे के क्षेत्र के वांछित अपराधियों पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी एन.कोलांची ने बताया कि बैैठक सार्थक रही और चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों पर रणनीति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में चुनाव मध्य प्रदेश की सीमा से सटे क्षेत्र में होगा लिहाजा सुरक्षा के पूरे इंतजाम चौकस रहेंगे।
सीमा पर बैरियर लगाए जा रहे है और हर आने जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी होगी और इसकी वीडीओ ग्राफी भी कराई जाएगी। चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। इस दौरान सीओ माधौगढ़ महेंद्र कुमार , थानाध्यक्ष वीपी चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष रामपुरा राजभईया आदि मौजूद रहे।