{"_id":"65a42ec09e9148d6d80e3024","slug":"up-and-down-chhapra-mail-got-cancelled-panvel-also-late-by-13-hours-orai-news-c-224-1-ori1004-9663-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अप और डाउन छपरा मेल रही निरस्त, पनवेल भी 13 घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अप और डाउन छपरा मेल रही निरस्त, पनवेल भी 13 घंटे लेट
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर दो ट्रेनें निरस्त रहीं। वहीं, पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस 13 घंटे अधिक देर से चल रही है। इससे यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
बता दें कि झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर आने-जाने वाली ट्रेन रविवार को घने कोहरे के चलते देर से आई। खासतौर से कानपुर की ओर से आने वाली ट्रेन अधिक देरी से पहुंची। इस रेलमार्ग की ग्वालियर से बरौनी व बरौनी से ग्वालियर छपरा मेल निरस्त रही। पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस 13 घंटा देर से चल रही है।
गोरखपुर से कोच्चिवैली राप्तीसागर एक्सप्रेस चार घंटा, पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस चार घंटा, गोरखपुर से मुंबई संत कबीर नगर एक्सप्रेस दो घंटा 50 मिनट, मुंबई से गोरखपुर एक्सप्रेस छह घंटा, मुंबई से सीतापुर एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, कानपुर से झांसी मेमू ट्रेन एक घंटा देरी से पहुंची। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटे स्टेशन पर गुजारने पड़े। लगातार एक महीने से अधिक समय से इस रेलमार्ग पर आने-जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों की हालत खराब है।
विज्ञापन
जिससे यात्रियों को जानकारी नहीं मिल पाती है कि उनकी ट्रेन कब और कितने बजे आएगी। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है घने कोहरे और ट्रैक मरम्मत काम के चलते ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जैसे ही मौसम साफ होगा और ट्रैक का काम समाप्त होता है। ट्रेनों का संचालन यथावत शुरू हो जाएगा।